CHHATTISGARH FRAUD : 6% मुनाफे के चक्कर में 1.77 करोड़ डूबे!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH FRAUD : 1.77 crore rupees lost in pursuit of 6% profit! Raman Singh got angry in front of everyone!

रायगढ़. रायगढ़ में शेयर मार्केट से मोटा मुनाफा कमाने का सपना 14 लोगों को भारी पड़ गया। 6 फीसदी मासिक रिटर्न और डीमैट अकाउंट खुलवाने का झांसा देकर एक शख्स ने करीब 1.77 करोड़ रुपए की रकम निवेश करवा ली। अब पीड़ितों को न पैसा मिला और न ही डीमैट अकाउंट का कोई रिकॉर्ड।

रायगढ़ के दरोगापारा निवासी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संजय मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पश्चिम बंगाल निवासी विश्वजीत देवनाथ ने खुद को शेयर ट्रेडिंग और एलईडी कारोबार से जुड़ा बड़ा कारोबारी बताकर निवेश का ऑफर दिया था।

RAMAN SINGH ANGRY : अव्यवस्था पर रमन सिंह भड़के …

आरोपी ने दावा किया था कि निवेश करने पर हर महीने 6 फीसदी ब्याज और मूलधन पर 10 फीसदी अतिरिक्त लाभ मिलेगा। भरोसा जीतने के लिए शुरुआती कुछ महीनों तक निवेशकों को पैसे भी लौटाए गए। इससे लोगों का विश्वास बढ़ता गया और उन्होंने अपने परिचितों को भी निवेश के लिए तैयार कर लिया।

धीरे-धीरे संजय मिश्रा समेत 14 लोगों ने मिलकर 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपए निवेश कर दिए। लेकिन बाद में पता चला कि जिस डीमैट अकाउंट की बात कही जा रही थी, उसका कोई दस्तावेज ही मौजूद नहीं है।

CHHATTISGARH : सर्राफा कारोबारी मर्डर केस में बड़ा क्लू

जब निवेशकों ने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी लगातार बहाने बनाने लगा। इसके बाद सभी को ठगी का एहसास हुआ और मामले की शिकायत पुलिस से की गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related