MANN KI BAAT: Residents of Guru Gobind Singh Ward listened to PM Modi’s ‘Mann Ki Baat’!
MANN KI BAAT: PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में देश को संबोधित किया ।
इसी कड़ी में गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्र. 29 बूथ क्र. 100-101 जगन्नाथ नगर सामुदायिक भवन में वार्ड-29 के पार्षद कैलाश बेहरा के नेतृत्व में सभी वार्डवासियों ने इसका सामूहिक श्रवण किया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में BJP के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट पीयूष मिश्रा भी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को सभी उपस्थित जनों ने एकाग्रता के साथ सुना तथा राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रीतम महानंद एवं कार्यक्रम प्रभारी राधेश्याम बाघ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में BJP के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को प्रेरित करते हुए सेवा, स्वच्छता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, युवा शक्ति एवं जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
उनके प्रेरणादायी संदेश राष्ट्र निर्माण के प्रति हम सभी के दायित्वों का स्मरण कराते हैं।
मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं, उपलब्धियों और संकल्पों को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम है।

