CG SUSPENSION: BJP नेता से बदसलूकी पड़ी भारी, CEO सस्पेंड! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Suspension: Misconduct Towards BJP Leader Proves Costly—CEO Suspended!

CG SUSPENSION: दुर्ग में सुशासन तिहार के दौरान BJP नेता से विवाद और अभद्र व्यवहार के मामले में जनपद पंचायत दुर्ग के CEO रूपेश पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन अभियान के बीच  जनपद सीईओ पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

निलंबन आदेश के साथ महेंद्र कुमार जांगड़े को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जानकारी के अनुसार, थनौद गांव में आयोजित सुशासन तिहार में  BJP के दुर्ग ग्रामीण मंडल महामंत्री पुराण देशमुख ने सवाल उठाया कि जिस निर्माण कार्य पर पूर्व में स्टे लगाया गया था, उस पर वर्तमान सरपंच के कार्यकाल में राशि कैसे जारी कर दी गई।

इस पर जनपद CEO रूपेश पांडे ने कहा कि संबंधित मामले में स्टे हट चुका था, इसलिए राशि जारी की गई। इसी बात को लेकर  जनपद CEO ने BJP नेता की ओर उंगली दिखाते हुए कहा, “तेरे को जो करना है कर ले।”

यह पूरा घटनाक्रम दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की मौजूदगी में हुआ, जिसके बाद मामला और गरमा गया।

घटना का वीडियो और शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने CEO को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर दुर्ग संभाग आयुक्त ने निलंबन की कार्रवाई कर दी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BIG BREAKING : NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

BIG BREAKING : Dharmendra Pradhan resigns amid NEET controversy! रायपुर...

CG SET 2026 : तारीख जारी, आवेदन शुरू

CG SET 2026 : Dates released, applications open रायपुर। छत्तीसगढ़...