CG Road Accident: Havildar Meets Tragic End After Being Struck by Truck; Driver Flees!
CG ROAD ACCIDENT : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाइवे 53 पर दर्दनाक सड़क हादसे में हवलदार दयासागर भोई की मौत हो गई ।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
यह घटना सांकरा थाना क्षेत्र में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान दयासागर भोई के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ पुलिस में हवलदार पद पर पदस्थ थे और वर्तमान में थाना बागबाहरा में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
रविवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच वो किसी काम से बल्दिडिह से सांकरा की ओर जा रहे थे, इसी दौरान बल्दीडीह स्थित जोंक नदी के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट में आ गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही सांकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पिथौरा भेज दिया है ।
