BJP MEETING: नितिन नवीन ने बुलाई राज्य भाजपा अध्यक्षों की बैठक, चुनावों पर होगी चर्चा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BJP MEETING: Nitin Nabin Convenes Meeting of State BJP Presidents; Elections to be Discussed!

BJP MEETING: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पार्टी के राज्य इकाइयों के अध्यक्षों के साथ नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक करेंगे।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों की विधान परिषदों के चुनाव भी निकट हैं, जिसके चलते यह बैठक राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को भाजपा के कोर ग्रुप के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की थी। माना जा रहा है कि सोमवार की बैठक में उन्हीं मुद्दों और चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा पर भी विचार किया जाएगा।

पार्टी नेतृत्व की नजर 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी है, जिनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर शामिल हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related