BSP MLA Umashankar Death: Umashankar Singh, the lone BSP MLA from the Rasra seat in Ballia, has passed away.
BSP MLA UMASHANKAR DEATH: उत्तर प्रदेश के बलिया की रसड़ा विधानसभा से BSP के इकलौते विधायक उमा शंकर सिंह का दिल्ली फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया.
विधायक उमाशंकर सिंह 55 साल के थे और लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे.
उनके निधन से उनके परिजनों और करीबियों में शोक की लहर दौड़ गयी है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, BSP प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया.
उमाशंकर सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी. साल 1990-91 में वह बलिया के सतीश चंद्र कॉलेज में छात्रसंघ के महासचिव चुने गए थे.
वह पहली बार साल 2012 में रसड़ा विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे. इसके बाद 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने जीत हासिल की.
