JPSC-JSSC PROTEST:सरकार बातचीत के लिए हुई तैयार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JPSC-JSSC Protest: Government agrees to hold talks!

 

 

JPSC-JSSC PROTEST:झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जारी छात्र आंदोलन के बीच बुधवार देर रात JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा है कि सरकार आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करना चाहती है.

उन्होने कहा कि राज्य सरकार की ओर से SDM और SDO के माध्यम से संदेश भेजा गया है कि सरकार आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधियों से बातचीत करना चाहती है

“हमें अभी अपने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का भी चयन करना था, यानी टीम के लिए सही लोगों को चुनना था. इसलिए SDO को बता दिया है कि आज यह संभव नहीं है. हम प्रतिनिधिमंडल का चयन करके उन्हें गुरुवार 10 बजे तक जानकारी दे देंगे.”

रवींद्र पासवान ने कहा, “पिछले 12 दिनों से विपक्ष के नेता ख़ुद हमसे मिलने आ रहे हैं. सामान्य शिष्टाचार के तौर पर बेहतर होता कि मुख्यमंत्री कम से कम किसी मंत्री को हमसे मिलने भेजते. वे हमारा हाल-चाल पूछते और यह बताते कि वे बातचीत करना चाहते हैं.”

उन्होंने कहा, “लेकिन बातचीत का संदेश SDO के ज़रिए भेजा गया. फिर भी, हम इस पर विचार करेंगे और अपना पक्ष साफ़ कर देंगे.”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related