CG SUSPENSION: दो आरक्षकों पर अवैध वसूली मामले में गिरी गाज! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SUSPENSION: Two constables suspended in illegal extortion case!

 

CG SUSPENSION: कटघोरा पुलिस अधीक्षक ने थाना में पदस्थ आरक्षक प्रदीप राठौर और रामधन पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों का मुख्यालय निलंबन अवधि के दौरान रक्षित केंद्र, कोरबा निर्धारित किया गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार 4 अगस्त 2026 को एक शिकायतकर्ता ने लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि कटघोरा थाना के पुलिसकर्मियों ने उसे अवैध रूप से थाने में बैठाकर उसके परिजनों से पैसे वसूले।

शिकायत में यह भी कहा गया कि उसकी मोटरसाइकिल को बिना किसी वैधानिक कार्रवाई या जब्ती प्रक्रिया के थाने में रखा गया और परिजनों पर दबाव बनाकर रकम ली गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने एसडीओपी कटघोरा से प्राथमिक जांच कराई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता, अन्य संबंधित लोगों के बयान और उपलब्ध दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासित बल में कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अवैध वसूली जैसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related