लोगों को मकान बनाकर देने के नाम पर ठगी, लाखों रुपए जमा करवाया, नहीं दिया मकान, आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

अंबिकापुर. लोगों की गाढ़ी कमाई को चंपत कर भागने वाले आरोपियों को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंश बिल्डर कंट्रक्शन के द्वारा लोगों को मकान बनाकर देने के नाम पर ठगी की गई है. मुक्तिपारा व नेहरू वार्ड के पीड़ित लोगों के द्वारा कई साल पहले इसकी शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज करवाई थी. जिसमें दो पीड़ित लोगों से 61 लाख रुपए जमा करवाया गया था। साथ ही ऐसे ही दो दर्जनों और पीड़ित लोग है..जिनसे लाखों रुपए जमा करवाकर अबतक उन्हें मकान नहीं दिया गया है. वही पुलिस ने 420 का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की पतासाजी में जुट गई.

वही सरगुजा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के द्वारा कड़ाई से पतासाजी करने के निर्देश दिए गए थे. जिसके बाद गांधीनगर पुलिस ने कॉल ट्रेस के आधार पर टीम बनाकर उत्तर प्रदेश के जौनपुर पहुंची. जहां से अंश बिल्डर कंस्ट्रक्शन के मालिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related