CGPSC TIMETABLE: State Service Main Examination 2025 Timetable Released!
CGPSC TIMETABLE: CGPSC द्वारा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा का कार्यक्रम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है।
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस मुख्य परीक्षा का आयोजन आगामी 06 जून से 09 जून 2026 तक किया जाएगा।
परीक्षा दो पालियों में प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक तथा दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक संपन्न होगी।
06 जून 2026: प्रथम पाली में भाषा तथा द्वितीय पाली में निबंध की परीक्षा होगी।
07 जून 2026: सामान्य अध्ययन-I (प्रथम पाली) एवं सामान्य अध्ययन-II (द्वितीय पाली)।
08 जून 2026: सामान्य अध्ययन-III (प्रथम पाली) एवं सामान्य अध्ययन-IV (द्वितीय पाली)।
09 जून 2026: सामान्य अध्ययन-V (केवल प्रथम पाली में आयोजित किया जाएगा)।
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
आयोग ने स्प्ष्ट किया है कि प्रवेश पत्र दिनांक 25 मई 2026 को अभ्यर्थियों को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग कार्यालय द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को पृथक से प्रवेश पत्र अथवा प्रवेश पत्र जारी किए जाने संबंधी कोई सूचना या SMS व्यक्तिशः नहीं भेजा जाएगा।

