Breaking News : ED Inspector at Abhishek’s house!
रायपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची।
जानकारी के मुताबिक, ईडी अधिकारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिषेक बनर्जी को समन सौंपने के लिए उनके घर पहुंचे थे। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में रेत खनन पर बढ़ेगी निगरानी, राज्यपाल के निर्देश …
हालांकि, मामले को लेकर ईडी की ओर से विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन समन सौंपने की कार्रवाई को लेकर बंगाल की सियासत में नई बहस शुरू हो गई है। अभिषेक बनर्जी पहले भी कई केंद्रीय एजेंसियों की जांच का सामना कर चुके हैं।
अब सभी की नजर इस बात पर है कि समन मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी का अगला कदम क्या होगा और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

