CG WORKERS RESCUED: 50 laborers liberated; they were being forced to work!
CG WORKERS RESCUED: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से रोजगार की तलाश में तमिलनाडु गए 41 श्रमिकों समेत कुल 50 लोगों को बंधक बनाकर जबरन काम कराने और उचित मजदूरी नहीं देने का एक बड़ा मामला सामने आया है।
तमिलनाडु राज्य के तिरुवल्लूर जिले के देवांद्वकाम ग्राम में कार्यरत इन श्रमिकों के संबंध में शिकायत प्राप्त होने के बाद दोनों राज्यों के प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित मुक्त कराया।
बता दें, मजदूरों में माहिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
तिरुवल्लूर प्रशासन द्वारा श्रमिकों को भोजन, यात्रा टिकट एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई है तथा उन्हें अवमुक्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए हैं।

