CG DOUBLE MURDER CASE: डबल मर्डर से इलाके में सनसनी, ग्रामीणों में दहशत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Double Murder Case: Double Murder Rocks the Region; Panic Grips Villagers!

CG DOUBLE MURDER CASE: सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र के सेंदुरस गांव में बुधवार को अज्ञात आरोपियों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या कर दी।

डबल मर्डर की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान पुरुषोत्तम खूंटे (70 वर्ष) और उनकी पत्नी गोहारिन बाई (55 वर्ष) के रूप में हुई है।

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस  मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में अज्ञात हमलावरों द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related