INDIA-NEPAL RELATIONS: PM मोदी और RSP अध्यक्ष लामिछाने की हुई मुलाकात, रिश्तों को मजबूत करने का लिया संकल्प.. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIA-NEPAL RELATIONS: PM Modi and RSP Chairman Lamichhane Meet; Pledge to Strengthen Ties.

INDIA-NEPAL RELATIONS: नेपाल की सत्ताधारी पार्टी RSP (राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की।

प्रधानमंत्री मोदी और लामिछाने के बीच हुई बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

रवि लामिछाने के मुताबिक़, दोनों नेताओं की यह मुलाक़ात क़रीब एक घंटे तक चली।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लगभग एक घंटे तक हुई ऐसी सार्थक चर्चा में शामिल होकर वास्तव में बहुत खुशी हुई।

मैं उस भविष्य को लेकर आपके विज़न से सहमत हूं, जिसमें नेपाल और भारत अतीत की बाधाओं से आगे बढ़कर विकास आधारित कूटनीति के एक नए दौर को अपनाएं।

लामिछाने ने कहा कि दोनों देश वास्तव में ऐसी साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं, जिसकी पहचान ‘प्रगति और आपसी भरोसा’ हो।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी नेपाल और भारत के लोगों के लिए इन संभावनाओं को वास्तविकता में बदलने की दिशा में काम करने के लिए उत्सुक है.

इससे पहले PM मोदी ने लामिछाने से मुलाक़ात के बाद कहा कि भारत की ‘नेबरहुड फ़र्स्ट पॉलिसी’ के तहत नेपाल एक प्राथमिकता वाला साझेदार देश है।

उन्होंने दोनों देशों के ‘साझा और समृद्ध भविष्य के लिए साथ मिलकर काम करने’ पर सहमति जताई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related