SIDDARAMAIAH APPOINTED : Siddaramaiah’s big entry!
रायपुर डेस्क। कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। पार्टी अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री Siddaramaiah को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) का सदस्य नियुक्त कर दिया है।
कांग्रेस महासचिव K. C. Venugopal की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
SONAM WANGCHUK SUPPORTS CJP : शिक्षा मंत्री पर बढ़ा दबाव
सिद्धारमैया को पार्टी के सबसे अहम निर्णय लेने वाले मंच में शामिल किया जाना कांग्रेस के अंदर उनकी बढ़ती अहमियत के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को आने वाले समय की रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
TRUMP TARIFF PLAN : भारत पर ट्रंप का टैरिफ वार!
कांग्रेस कार्यसमिति पार्टी की सर्वोच्च नीति-निर्धारण इकाई मानी जाती है। ऐसे में सिद्धारमैया की एंट्री को संगठनात्मक और राजनीतिक दोनों नजरियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब उनकी भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर और ज्यादा मजबूत होती दिखाई दे रही है।

