CGPSC PAPER LEAK 2022 : आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CGPSC Paper Leak 2022: Accused’s Anticipatory Bail Plea Dismissed by High Court!

CGPSC PAPER LEAK 2022 : छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित CGPSC 2022 परीक्षा घोटाले में मुख्य आरोपियों में शामिल उत्कर्ष चंद्राकर की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।

अदालत ने अपने फैसले में सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि पेपर लीक जैसे कृत्य मेहनती युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और ऐसे मामलों में नरमी नहीं बरती जा सकती।

CBI की जांच में सामने आया है कि रायपुर के शांति नगर निवासी उत्कर्ष चंद्राकर ने कथित तौर पर 25 लाख रुपये लेकर कई अभ्यर्थियों को CGPSC की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए और  30 से 35 उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाया गया था।

मामला दर्ज होने के बाद से उत्कर्ष चंद्राकर फरार है और उसकी तलाश जारी है। CBI ने अपनी अंतिम चार्जशीट में कुल 29 लोगों को आरोपी बनाया है।

इस घोटाले का मास्टरमाइंड CGPSC के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को बताया गया है, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस लीक पेपर के आधार पर तैयारी करने वाले कुछ उम्मीदवार चयनित होकर डिप्टी कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी पहुंच गए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related