BILASPUR VIOLENCE POLITICS: सुशांत ने किया  भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR VIOLENCE POLITICS: Sushant hits back at Bhupesh Baghel’s statement!

 

 

BILASPUR VIOLENCE POLITICS: बिलासपुर में बीते दिनों दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद अब सियासत भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने के बाद भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने पलटवार किया है।

शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम है और अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। सुशांत शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर विवाद के मामले में जिला प्रशासन और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कदम उठाए हैं।

असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को संरक्षण देने का काम कांग्रेस की ओर से किया जाता रहा है। शुक्ला ने दो टूक कहा कि समाज में अशांति और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और ऐसे असामाजिक तत्वों का सही स्थान जेल है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related