DELHI NEWS: 15 साल की नाबालिग ने वीडियो में कहा,Modi जी आपने मेरी जिंदगी नरक बना दी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI NEWS: A 15-year-old minor said in a video, “Modi-ji, you have turned my life into hell!”

 

 

DELHI NEWS: दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में आईं 15 साल की नाबालिग का एक वीडियो आम आदमी पार्टी ने पोस्ट किया है। 39 सेकेंड्स के वीडियो में उसने कहा है- मेरी जिंदगी नर्क बन गई है। मुझे हर जगह टॉर्चर किया जा रहा है।

इस विवाद के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. उन्होंने वीडियो में कहा कि उनका फोन नंबर लीक होने के बाद उन्हें अनजान नंबरों से धमकियां मिल रही हैं और पुलिस भी उन्हें लगातार तलाश रही है.

हालांकि, उनके इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. इससे पहले उनके खिलाफ दर्ज जीरो FIR को शिकायतकर्ता द्वारा वापस लिए जाने की रिपोर्ट भी सामने आई थी.

पूरा मामला 23 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से शुरू हुआ था. प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 15 साल की नाबालिग की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related