PM MODI: राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  दिया उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM Modi: President Mirziyoyev conferred Uzbekistan’s highest honor upon Prime Minister Narendra Modi!

 

 

PM MODI: उज्बेकिस्तान के ताशकंद में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है.

राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान  उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राज्य सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओली दर्जाली दोस्तलिक’ से भी सम्मानित किया गया.यह सम्मान दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान के लिए दिया गया.

दोनों देशों ने यूरेनियम की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक ढांचा तैयार करने पर सहमति जताई. यह कदम भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच साझेदारी लगातार मजबूत हुई है. अब दोनों देश भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे. बातचीत में निवेश बढ़ाने, व्यापारिक संपर्क मजबूत करने और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में साझेदारी पर भी जोर दिया गया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related