CG BJP ACTION: BJP अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री रेहाना बेगम को पद से किया मुक्त! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BJP Action: BJP Minority Morcha General Secretary Rehana Begum removed from her post!

 

 

 

CG BJP ACTION: रतनपुर की प्रसिद्ध महामाया मंदिर परिसर में 22 अगस्त को हुए विवाद के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई के साथ अब भाजपा संगठन और महामाया मंदिर ट्रस्ट ने भी सख्ती दिखाई है।

रतनपुर थाने में शिकायत के आधार पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल रतनपुर की महामंत्री रेहाना बेगम के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इसके बाद भाजपा ग्रामीण जिला संगठन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से संगठनात्मक पद से मुक्त कर दिया। संगठन का कहना है कि पुलिस जांच पूरी होने तक यह कार्रवाई प्रभावी रहेगी। जांच के दौरान किसी तरह का प्रभाव न पड़े, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।हालांकि विवाद में दूसरे पक्ष की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों और एक भाजपा पदाधिकारी की कथित भूमिका को लेकर भी चर्चा है। ऐसे में अब पुलिस जांच के निष्कर्ष पर सभी की नजरें टिकी हैं।इधर, महामाया मंदिर ट्रस्ट ने भी कार्रवाई करते हुए चार दुकानदारों को दुकानें तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की भावनाओं और मंदिर परिसर के माहौल को देखते हुए यह कदम उठाया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related