CG CRIME NEWS: नारियल खरीदने के विवाद में पिता-पुत्र पर कैंची से हमला! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS: Father and Son Attacked with Scissors Over Dispute While Buying Coconuts!

CG CRIME NEWS : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में नारियल खरीदने को लेकर हुए झगड़े में पिता और बेटे पर धारदार कैंची से हमला कर दिया गया।

इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, रूपचंद केवट को सूचना मिली कि उनके भाई रूपेश केवट और पिता मनहरण केवट पर मोहल्ले के ही एक युवक ने हमला कर दिया है।

जब वे मौके पर पहुंचे तो दोनों घायल अवस्था में मेडिकल स्टोर के सामने पड़े मिले। मनहरण केवट की पीठ से लगातार खून बह रहा था। फिलहाल दोनों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

आरोपी ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए  कैंची जैसे धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में रूपेश के होंठ, हाथ, सीने और पेट पर गंभीर चोटें आईं, जबकि मनहरण केवट की पीठ पर गहरा घाव हुआ है।

घटना के दौरान परिवार की बेटी लगातार अपने पिता को बचाने के लिए मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी ने हमला जारी रखा।

पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश में हो रहे अपराधों से तो यही समझ में आता है की यहाँ अपराधियों के हौसले बुलंद है और कानून का ख़ौफ़ नही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related