CG WEATHER: मौसम विभाग का कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER: Meteorological Department Issues Orange and Yellow Alerts for Several Districts!

CG WEATHER : प्रदेश में मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं बस्तर, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जिन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है उनमें बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में तेज आंधी, तेज बारिश और बिजली चमकने की घटनाएं अधिक प्रभावी हो सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में दिनभर गर्मी और उमस के बाद शाम होते-होते कई क्षेत्रों में तेज हवाओं और बारिश का दौर शुरू हो रहा है।

कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार काफी तेज रहने की संभावना है, जिससे पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

मौसम विभाग ने खेतों में काम कर रहे लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने को कहा गया है।

वहीं यात्रियों को भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related