DHAMTARI ROAD ACCIDENT: एंबुलेंस-ट्रक में भीषण टक्कर, नर्स की हुई मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DHAMTARI ROAD ACCIDENT: Horrific collision between ambulance and truck ; nurse killed!

 

 

 

DHAMTARI ROAD ACCIDENT: आज सुबह करीब 6:30 बजे नेशनल हाईवे-30 पर संबलपुर के पास रायपुर से जगदलपुर लौट रही एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी।

इस हादसे में एंबुलेंस में सवार महारानी अस्पताल की स्टाफ नर्स शबनम खान (35) की मौत हो गई। एंबुलेंस में पहले से एक शव रखा हुआ था। हादसे में शव के परिजन समेत तीन लोग घायल हुए हैं।

घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना के बाद अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जगदलपुर के कंगोली डोंगरीपारा निवासी राजेंद्र खत्री (72) विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए डिमरापाल के एक निजी अस्पताल से रायपुर स्थित एसएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

रायपुर में जांच के बाद डॉक्टरों ने राजेंद्र खत्री को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को एंबुलेंस से लेकर जगदलपुर के लिए रवाना हुए। एंबुलेंस में राजेंद्र खत्री के बेटे देवेंद्र खत्री, उनकी पत्नी उषा खत्री और बेटी मीनाक्षी घई भी मौजूद थीं।

हादसे में एंबुलेंस में सवार देवेंद्र खत्री, उषा खत्री और मीनाक्षी घई को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया। वहीं मृतक नर्स के शव को वरदान एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में एंबुलेंस चालक के बयान के आधार पर हादसे के समय उसे झपकी आने की बात सामने आई है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related