BDS FINAL YEAR RESULT : 1002 marks, still a failure! HC orders copies to be opened
बिलासपुर। BDS फाइनल ईयर की परीक्षा में 1600 में 1002 अंक हासिल करने वाली छात्रा को चार विषयों में फेल कर दिया गया। आंसरशीट देखने पर कुछ सवालों के जवाब लिखे होने के बावजूद शून्य अंक मिलने का दावा सामने आया।
छात्रा शिरीन अख्तर ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर चारों विषयों की कॉपियों के दोबारा मूल्यांकन की मांग की थी। याचिका के मुताबिक, पहले तीन वर्षों में उसका अकादमिक रिकॉर्ड अच्छा रहा और कोई बैकलॉग नहीं था।
AMIT JOGI VIDEO : अमित जोगी बने सिंगर! कौए जैसी आवाज ने चौंकाया
फाइनल ईयर के चार अन्य थ्योरी पेपर में छात्रा को 39, 42, 37 और 39 अंक मिले, जबकि जिन चार विषयों में वह फेल हुई, उनमें 23, 18, 19 और 23 अंक मिले।
याचिका में यह भी बताया गया कि कुछ सवालों के जवाब लिखे होने के बावजूद उन्हें शून्य अंक दिए गए। मामले को देखते हुए हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने प्रथम दृष्टया गंभीर विसंगतियां पाते हुए चारों विषयों की कॉपियां स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति से दोबारा जांचने का आदेश दिया है।
यूनिवर्सिटी ने बताया कि कॉपियों का मूल्यांकन डिजिटल ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के जरिए विषय विशेषज्ञों ने किया था। कोर्ट ने हालांकि स्पष्ट किया कि सामान्य तौर पर पुनर्मूल्यांकन में हस्तक्षेप नहीं किया जाता, लेकिन स्पष्ट और गंभीर मूल्यांकन त्रुटि दिखने पर असाधारण मामले में अदालत हस्तक्षेप कर सकती है।
