PUNJAB CONGRESS: राजा वडिंग ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PUNJAB CONGRESS: Raja Warring resigns as President!

 

 

 

PUNJAB CONGRESS: लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट की रिपोर्ट और आलाकमान के निर्देश के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब में एक या दो दिन के भीतर कांग्रेस नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। अध्यक्ष पद की रेस में विजय इंदर सिंगला, परगट सिंह, सुखविंदर रंधावा और चरणजीत सिंह चन्नी शामिल है। इस लिस्ट में विजय इंदर सिंगला का नाम टॉप पर हैं।

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने गुरुवार को राज्य पार्टी नेतृत्व में संभावित बदलाव की अटकलों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि कुछ मामले अंदरूनी होते हैं।

जब उनसे इस अटकल के बारे में पूछा गया कि क्या वह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं, तो वडिंग ने कहा कि मैं किसी भी चीज पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। सही समय आने पर मैं आपको बता दूंगा।

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि SIR के दौरान पंजाब में पहली बार मतदाता बनने के इच्छुक लोगों को लौटा दिया गया।

वडिंग ने कहा कि पंजाब की विभिन्न विधानसभा सीट के युवा पुरुषों और महिलाओं ने फॉर्म-6 के जरिये मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने की इच्छा जतायी थी, लेकिन इसके बजाय उन्हें दो दशक से अधिक समय पहले हुए पिछले एसआईआर के दौरान अपने माता-पिता या दादा-दादी की मतदाता सूची में स्थिति साबित करने को कहा गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related