ANIMESH KUJUR ASIAN GAMES : कांकेर की गलियों से एशियन गेम्स तक!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ANIMESH KUJUR ASIAN GAMES : From the streets of Kanker to the Asian Games!

कांकेर। कांकेर की गलियों और नरहरदेव मैदान से शुरू हुई दौड़ अब एशियन गेम्स के पोडियम तक पहुंच गई है। देश के स्टार स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले में अनिमेष ने टीम के साथ 41.06 सेकंड का नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

DHAMTARI ROAD ACCIDENT: एंबुलेंस-ट्रक में भीषण टक्कर, नर्स की हुई मौत! 

अनिमेष मूल रूप से जशपुर के रहने वाले हैं, लेकिन उनका बचपन कांकेर में बीता। उनके पिता अमृत कुजूर और मां रीना कुजूर करीब 11 साल तक कांकेर पुलिस में पदस्थ रहे। अनिमेष ने पांचवीं तक सेंट माइकल स्कूल कांकेर में पढ़ाई की।

2020 के लॉकडाउन में जब खेल गतिविधियां बंद थीं और प्रोफेशनल कोच भी उपलब्ध नहीं था, तब पुलिस विभाग में पदस्थ उनके पिता खुद बेटे के कोच बन गए। नरहरदेव मैदान में घंटों की मेहनत रंग लाई।

इसी दौरान जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अनिमेष ने पांच स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीते। यहीं से उनकी प्रोफेशनल एथलेटिक्स की राह शुरू हुई और अब वही कांकेर का बेटा एशियन गेम्स में भारत के लिए मेडल जीत चुका है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related