NO CONFIDENCE MOTION : नम्रता सिंह की कुर्सी पर संकट! 7 ने खोला मोर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NO CONFIDENCE MOTION : Namrata Singh’s seat in danger! 7 open front

रायपुर। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला पंचायत की सियासत गरमा गई है। अध्यक्ष नम्रता सिंह के खिलाफ कथित तौर पर अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी सामने आई है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक 7 सदस्यों के हस्ताक्षर वाला पत्र कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा है।

PM MODI VIDEO CALL : कैप्टन ने PM मोदी से बताई पूरी कहानी ..

बताया जा रहा है कि हस्ताक्षर करने वालों में 6 भाजपा समर्थित सदस्य और 1 कांग्रेस सदस्य शामिल हैं। सदस्यों की ओर से अध्यक्ष की कार्यप्रणाली और निर्णय लेने के तरीके को लेकर सवाल उठाए जाने की बात सामने आई है।

मामले के बीच कुछ जिला पंचायत सदस्यों के संपर्क से बाहर होने की भी चर्चा है। हालांकि, उनके जिले से बाहर जाने के कारण की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

अब पूरे घटनाक्रम पर संगठन की नजर है। रिपोर्टों के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नम्रता सिंह समेत पार्टी से जुड़े जिला पंचायत सदस्यों को शुक्रवार को चर्चा के लिए बुलाया है।

गौरतलब है कि 10 सदस्यीय जिला पंचायत में 2025 में नम्रता सिंह अध्यक्ष और भोजेश शाह मंडावी उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए थे। उस समय भाजपा के 8 और कांग्रेस के 2 सदस्य थे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related