CHHATTISGARH : फ्री राशन पर दुकानदार का रौब? VIDEO वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Shopkeeper arrogant about free ration? Video goes viral

अभनपुर। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए मिल रहे अतिरिक्त राशन के बीच गोबरा नवापारा की एक सरकारी उचित मूल्य दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राशन लेने पहुंचे हितग्राहियों से दुकानदार कथित तौर पर रौब में बात करता नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में दुकानदार को कथित तौर पर “बाहर निकलो”, “आरती उतारो”, “नारियल फोड़ो” जैसे शब्द बोलते सुना जा सकता है। इसके अलावा वीडियो में राशन को लेकर भी कथित तौर पर आपत्तिजनक अंदाज में बातचीत होती सुनाई दे रही है।

ANIMESH KUJUR ASIAN GAMES : कांकेर की गलियों से एशियन गेम्स तक!

मामला गोबरा नवापारा के राम जानकी पारा स्थित बताए जा रहे शासकीय उचित मूल्य दुकान से जुड़ा है। हाल ही में बाढ़ प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से अतिरिक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद हितग्राहियों में नाराजगी की बात कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और उसमें नजर आ रहे व्यक्ति की आधिकारिक पहचान अभी संबंधित विभाग से होना बाकी है।

मामले में अभनपुर SDM रवि सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जा चुका है। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो दुकानदार पर क्या कार्रवाई होती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related