ASIAN GAMES HOCKEY 2026: India defeated Pakistan!
ASIAN GAMES HOCKEY 2026: जापान के आइची-नगोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स के हॉकी सेमीफ़ाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया हैं ।
अभिषेक ने आखिरी मिनट में मैदानी गोल दागकर भारत की जीत पर मुहर लगाई।
गिफू परफेक्टूरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह (5वें और 13वें मिनट), सुखजीत सिंह (23वें मिनट) और अभिषेक (59वें मिनट) ने गोल दागे। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान अबू मोहम्मद (30वें मिनट), शाहिद हनन (45वें मिनट) और राणा वाहीद (49वें मिनट) ने गोल दागे।
मैच की शुरुआत में भारत 3-0 से आगे था। इसके बाद पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 3-3 से बराबर कर लिया।
पाकिस्तान की ओर से अबू महमूद ने 30वें मिनट में पहला गोल किया।
इसके बाद हन्नान शाहिद ने 45वें मिनट में दूसरा गोल दागा, जबकि वहीद अशरफ राणा ने 49वें मिनट में तीसरा गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।
इस जीत के साथ भारत एशियन गेम्स के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
