CG TEACHER SUSPENSION: फर्जी मास्टर ने उड़ाए अफसरों के होश, शिक्षक निलंबित! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Teacher Suspension: Fake Teacher Stuns Officials; Suspended!

CG Teacher SUSPENSION: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शिक्षक पर फर्जी नाम और दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप लगा है।

जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्रधान पाठक लालमन सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई।

जांच रिपोर्ट के अनुसार शिक्षक का असली नाम रामदुलार पिता जीतू बताया गया, जबकि उन्होंने लालमन पिता रामवृक्ष के नाम से दस्तावेज प्रस्तुत कर शासकीय सेवा प्राप्त की थी।

इस खुलासे के बाद अधिकारियों ने इसे सरकारी सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

निलंबन अवधि के दौरान आरोपी शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रामचंद्रपुर निर्धारित किया गया है।

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी कैसे मिल गई?

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related