AMBIKAPUR BULLDOZER ACTION : वन भूमि में चला प्रशासन का बुलडोजर!  

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AMBIKAPUR BULLDOZER ACTION: Administration’s Bulldozer Rolls Through Forest Land!

AMBIKAPUR BULLDOZER ACTION : छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर के महामाया पहाड़ रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद प्रशासन का आज बुलडोजर चला है।

इसी के तहत कक्ष क्रमांक 2581 और 2582 में बने 157 मकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इनमें डबरीपानी और नवागढ़ क्षेत्र के कब्जे शामिल हैं।

वन विभाग ने मार्च 2026 में सभी कब्जाधारियों को अंतिम नोटिस जारी किया था और 27 मार्च तक जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे। तय समय बीतने के बाद भी कब्जा नहीं हटने पर अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।

बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिकायत भी की थी, जिसके बाद कार्रवाई में तेजी आई।

गुरुवार रात ही वन विभाग की टीम इलाके में पहुंच गई थी और लोगों को घर खाली करने के नोटिस चस्पा किए गए थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related