CG TRIBAL NEWS: आदिवासी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, थाने पहुँचे लोग… 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG TRIBAL NEWS: Objectionable Remarks Against Tribal Community; People Reach Police Station…

CG TRIBAL NEWS: छत्तीसगढ़ के धमतरी में आदिवासी समाज की संस्कृति और मान-सम्मान को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने सोमवार को कोतवाली थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरेई ने बताया कि गरियाबंद जिले के अमलीपदर निवासी संस्कार सत्पथी नामक युवक ने अपनी सोशल मीडिया आईडी से आदिवासी समाज की संस्कृति और सम्मान के खिलाफ कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

इससे समाज के लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर एट्रोसिटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

समाज के लोगों ने प्रदेश के आदिवासी मुख्यमंत्री से भी मामले का संज्ञान लेकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

थाना घेराव के दौरान सर्व आदिवासी समाज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासियों को ‘वनवासी’ कहकर संबोधित किए जाने पर भी आपत्ति दर्ज कराई।

समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि आदिवासी समुदाय इस देश का मूल निवासी है और उन्हें ‘वनवासी’ कहना उनकी ऐतिहासिक पहचान को कमतर आंकने जैसा है।

समाज के पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को लेकर देश की राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आदिवासी समुदाय की पहचान को लेकर सम्मानजनक शब्दों के प्रयोग की मांग करते हुए गृह मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की गई है।

सर्व आदिवासी समाज ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related