TABINDA DESI BLING : 40 किलो सोना! कौन है ताबिंदा?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TABINDA DESI BLING : 40 kilos of gold! Who is Tabinda?

रायपुर डेस्क। नेटफ्लिक्स के नए रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा किसी स्टार की नहीं, बल्कि ताबिंदा नाम की महिला की हो रही है। शो में ताबिंदा ने दावा किया कि उनके पास 40 किलो सोना है और उनके पति हर साल उनके लिए 3 किलो सोना खरीदते हैं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा शुरू हो गई।

CHHATTISGARH : ED के शिकंजे में फंसे नारायण साहू पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

ताबिंदा दुबई के कारोबारी सतीश सनपाल की पत्नी हैं। शो में उन्होंने यह भी बताया कि वह रोज सुबह अपने पति के पैर दबाती हैं क्योंकि इससे घर में लक्ष्मी आती है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके पति अलग-अलग लड़कियों के साथ पार्टियों में जाते हैं तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

CHHATTISGARH : ED के शिकंजे में फंसे नारायण साहू पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

शो में ताबिंदा की लाइफस्टाइल, महंगे गहने, लग्जरी पार्टियां और बेबाक बयान लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी के लिए सोने की प्लेट, चम्मच और ग्लास तक बनवाए गए हैं और पहले जन्मदिन पर 24 कैरेट गोल्ड की ड्रेस पहनाई गई थी।

SUPREME COURT NEW JUDGES: सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर! 

हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोग उनके बयानों को पितृसत्तात्मक सोच को बढ़ावा देने वाला बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें एक सफल बिजनेसवुमन के तौर पर भी देख रहे हैं।

दरअसल, ताबिंदा सिर्फ एक अरबपति की पत्नी ही नहीं हैं। वह वित्तीय क्षेत्र की कंपनी Annex Capital Financial Markets की फाउंडर और डायरेक्टर भी हैं। सोशल मीडिया पर वह खुद को एंटरप्रेन्योर, मॉमप्रेन्योर और बिजनेस लीडर के रूप में पेश करती हैं।

शो के बाद ताबिंदा को कोई ‘गोल्ड क्वीन’ कह रहा है तो कोई ‘गोल्ड डिगर’, लेकिन एक बात तय है कि ‘देसी ब्लिंग’ की सबसे चर्चित शख्सियत फिलहाल ताबिंदा ही बन चुकी हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related