SUPREME COURT NEW JUDGES: सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Supreme Court New Judges: Supreme Court Gets 5 New Judges; President Gives Her Approval!

SUPREME COURT NEW JUDGES: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के लिए पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

इनमें चार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और एक वरिष्ठ वकील शामिल हैं.

इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसकी जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की ओर से दी गई है।

शीर्ष अदालत में नियुक्त किए गए न्यायाधीशों में बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर का नाम शामिल है।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा।

जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली शामिल हैं।

वरिष्ठ अधिवक्ता वी. सुब्रमणि मोहना को भी सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस बनाया गया है।

अर्जुन मेघवाल ने ट्वीट करके लिखा कि, ‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद न्यायमूर्ति शील नागू (पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट), जस्टिस चंद्रशेखर (बॉम्बे हाईकोर्ट), जस्टिस संजीव सचदेवा (मध्य प्रदेश हाईकोर्ट), जस्टिस अरुण पल्ली (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट) और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. सुब्रमणि मोहना को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है।

सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। सरकार संसद के अगले सत्र में इससे संबंधित विधेयक पेश करेगी।

इन नियुक्तियों की सिफारिश पिछले सप्ताह मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related