CG Transfer News: Tehsildars and Naib Tehsildars transferred; orders issued!
CG TRANSFER NEWS: रायगढ़ जिले के कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत कई तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं।
कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासनिक जानकार इसे जिले की राजस्व व्यवस्था को अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।
जारी आदेश के अनुसार संदीप सिंह राजपूत को खरसिया से स्थानांतरित कर तहसीलदार लैलूंगा बनाया गया है। वहीं लैलूंगा में नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार के रूप में कार्यरत उज्ज्वल पाण्डेय को नायब तहसीलदार खरसिया पदस्थ किया गया है।
यह रहा आदेश:

