CG POLITICS: छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर को लेकर कोंग्रेस ने सरकार को घेरा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Politics: Congress corners the government over the image of ‘Chhattisgarh Mahtari’.

 

 

CG POLITICS: रायपुर में हरेली पोस्टर को लेकर जहां कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी की उपेक्षा का आरोप लगाया है, तो वही दूसरी ओर भाजपा ने इसे मानवीय भूल बताया है।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हरेली छत्तीसगढ़ की पहचान, संस्कृति और अस्मिता का पर्व है। पूरे रायपुर में हरेली के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए, लेकिन उनमें कहीं भी छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र दिखाई नहीं दिया।

छत्तीसगढ़ महतारी की उपेक्षा, करोड़ों छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बात है।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ का प्रमुख लोक पर्व है, लेकिन पोस्टर से छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर हटाना भाजपा की छत्तीसगढ़ विरोधी सोच और मानसिकता को दर्शाता है।

बीजेपी प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने कहा कि यह मानवीय भूल है उसे ठीक कर लिया जाएगा। कांग्रेस को इसमें कहने की जरूरत नहीं है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related