MODI CABINET: मोदी कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MODI CABINET: Several major decisions approved at the Modi Cabinet meeting!

 

 

MODI CABINET: PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक ओर जहां 23,731 करोड़ रुपये की गोबरधन योजना को मंजूरी दी गई, वहीं दूसरी ओर असम में बाईहाटा चारियाली से तेजपुर तक अत्याधुनिक चार लेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे के निर्माण को भी स्वीकृति मिल गई.

सरकार का मानना है कि ये दोनों परियोजनाएं न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत देंगी बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा और पूर्वोत्तर के विकास को भी नई दिशा प्रदान करेंगी.

नई गोबरधन योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक लागू करने का फैसला किया है. इसके जरिए संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) के उत्पादन को बड़े स्तर पर बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई है.

सरकार का मानना है कि सीबीजी संयंत्रों के लिए गोबर और कृषि अवशेषों की खरीद होने से किसानों को अपनी फसल के अवशेषों और अन्य जैविक सामग्री से अतिरिक्त आय प्राप्त होगी.

गोबरधन योजना केवल किसानों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि निजी निवेशकों और उद्योगों को भी आकर्षित करने का प्रयास करेगी.

कैबिनेट ने असम में राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर बाईहाटा चारियाली से तेजपुर तक 135.871 किलोमीटर लंबे चार लेन एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर को भी मंजूरी दे दी है.

इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता तेजपुर बाईपास पर बनाई जाने वाली 4.9 किलोमीटर लंबी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी होगी.

सरकार का मानना है कि नया हाईवे असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच यात्रा , उद्योगों, व्यापार, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा. माल ढुलाई का समय कम होगा और परिवहन लागत घटने से क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related