CG NEWS: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़ दौरे में! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Vice President CP Radhakrishnan to visit Chhattisgarh!

 

 

CG NEWS: राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के  2 सितंबर को दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्य सचिव विकास शील ने बुधवार को मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की.

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपराष्ट्रपति के प्रवास से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप पूरी की जाएं.

उन्होंने एयरपोर्ट से एम्स तक आवागमन के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा प्रवेश और निकासी की कार्ययोजना को बेहतर तरीके से तैयार करने के निर्देश दिए.

मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए गृह विभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा गया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related