CG NEWS: SGPB की 26वीं बैठक संपन्न, 45 अन्वेषण परियोजनाओं को मंजूरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: 26th meeting of SGPB concludes; 45 exploration projects approved.

 

 

रायपुर, 19 अगस्त 2026। राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड (SGPB) की 26वीं बैठक खनिज साधन विभाग के सचिव पी. दयानंद की अध्यक्षता में रायपुर में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 45 खनिज अन्वेषण परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया गया।

 

इनमें 35 क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक, 4 डीप-सीटेड और 6 बल्क मिनरल परियोजनाएं शामिल हैं। GSI रायपुर इकाई 25 परियोजनाओं का संचालन करेगी। वहीं 2025-26 में राज्य में 2,590 मिलियन टन चूना पत्थर और 32.26 मिलियन टन लौह अयस्क संसाधन स्थापित किए गए।

 

बैठक में लिथियम, ग्रेफाइट, टिन-टैंटलम-नियोबियम, REE, रेयर मेटल्स, ग्लॉकोनाइट और बॉक्साइट जैसे रणनीतिक खनिजों पर विशेष जोर दिया गया। दक्षिण बस्तर में अन्वेषण बढ़ाने और डीप-सीटेड खनिजों के आकलन के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी चर्चा हुई।

 

GSI ने इस दौरान छत्तीसगढ़ के पांच जिलों के खनिज संसाधन मानचित्र खनिज साधन विभाग को सौंपे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य को खनन रॉयल्टी और राजस्व से करीब 16,738 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related