CG News: मार्केट में आग से हड़कंप, लाखों का सामान खाक! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: Fire Sparks Panic in Market; Goods Worth Lakhs Reduced to Ashes!

CG News: राजधानी रायपुर के फाफाडीह टिंबर मार्केट के पायनियर मार्केटिंग के कैलाश टिंबर गोदाम में  बुधवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

आग के चपेट में आने से गोदाम में रखा प्लाईवुड सहित लाखों रुपए का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। टिंबर मार्केट में आग लगने से आसपास के व्यापारियों में भी दहशत का माहौल रहा।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए एम्स अस्पताल परिसर से भी पानी लाकर आग बुझाने में इस्तेमाल किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related