CG News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर, चारामा, गुंडरदेही और सेमरा-सी (कुरूद) में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( chief minister bhupesh baghel) आज रायपुर, धमतरी, कांकेर और बालोद जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री( chief minister) राजधानी रायपुर में पूर्वान्ह 11 बजे प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शांति सरोवर में आयोजित अखिल भारतीय प्रशासनिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे विधानसभा हेलीपेड से दोपहर 12.05 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12.40 बजे कांकेर जिले के चारामा पहुंचेंगे, जहां वे राजीव मितान क्लब एवं महिला शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे वहां से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर 2.25 बजे बालोद जिले के गुंडरदेही पहुंचेंगे, जहां वे साहू सदन में तहसील स्तरीय मां कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे।देवांगन समाज ( dewangan)के 57वां वार्षिक सम्मेलन में शामिल मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.25 बजे गुण्डरदेही हेलीपेड से प्रस्थान कर शाम 3.45 बजे धमतरी जिले के कुरूद तहसील के ग्राम सेमरा (सी) पहुंचेंगे, जहां वे देवांगन समाज के 57वां वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। वे शाम 4.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा वहां से प्रस्थान कर 5 बजे रायपुर पहुंचेगे। श्री बघेल शाम 7 बजे नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में एनडीटीव्ही द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे रात्रि 8.30 बजे कार द्वारा साईंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे, जहां वे गुरू तेग बहादुर जी की 400वीं जयंती (शताब्दी समारोह) में शामिल होंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SKYROOT AEROSPACE : भारत ने रचा नया इतिहास! उड़ गया विक्रम-1

SKYROOT AEROSPACE : India creates history! Vikram-1 takes off श्रीहरिकोटा।...

AAMIR KHAN THREAT : अब आमिर निशाने पर!

AAMIR KHAN THREAT : Now Aamir is in the...

US IRAN CONFLICT : अमेरिका का लगातार सातवीं रात हमला

US-IRAN CONFLICT : America attacks for the seventh consecutive...