CG News: (छत्तीसगढ़) कैडर के अफसर …रवि सिन्हा होंगे रॉ के मुखिया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर रवि सिन्हा देश की शीर्ष खुफिया एजेंसी रॉ के मुखिया बनाए गए हैं। कैबिनेट सचिवालय ने सोमवार को विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।  वे मौजूदा चीफ सामंत गोयल, आईपीएस (पंजाब 84) का स्थान लेंगे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नये रॉ मुखिया बनाए गए रवि सिन्हा रायपुर में कोतवाली सीएसपी रह चुके हैं। इसके अलावा दुर्ग में भी पदस्थ थे। रवि सिन्हा राज्य बनने के बाद यहां पीएचक्यू में पदस्थ रहे, इसके बाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए। वर्तमान में वे रॉ के एडिशनल सेक्रेटरी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ कैडर के अफसर रवि सिन्हा होंगे रॉ के मुखिया

रॉ भारत की अन्तरराष्ट्रीय गुप्तचर संस्था है। इसका गठन सितम्बर 1968 में किया गया था। जब अन्वेषण ब्यूरो (जो पहले घरेलू व अन्तरराष्ट्रीय विषय संभालती थी) 1962 के भारत-चीन युद्ध व 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अच्छे प्रकार कार्य नहीं कर पायी थी। जिसके चलते भारत सरकार को एक ऐसी संस्था की आवश्यकता की अनुभूति हुई जो स्वतन्त्र और सक्षम तरीके से बाह्य जानकारियाँ एकत्रित कर सके। रॉ का मुख्य कार्य जानकारी एकत्रित करना, आतंकवाद को रोकना व गुप्त ऑपरेशनों को करना इत्यादि। इसके साथ ही यह विदेशी सरकारों, कम्पनियों व मानवों से मिली जानकारी पर कार्य करता है ताकि भारतीय नीति निर्माताओं को सही मन्त्रणा दी जा सके।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : शिक्षक भर्ती 2019 पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

CHHATTISGARH : High Court's big decision on Teacher Recruitment...

CHHATTISGARH: श्रीमद्भागवत गीता अब छत्तीसगढ़ी में! 

CHHATTISGARH: Shrimad Bhagavad Gita now in Chhattisgarhi!   CHHATTISGARH: चाम्पा के...

RAIPUR ACCIDENT NEWS: तेज रफ़्तार कार ने लोगों को मारी टक्कर! 

RAIPUR ACCIDENT NEWS: Speeding car hits people!   RAIPUR ACCIDENT NEWS:...