तेजसवी सूर्या ने की पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सूर्या सतनामी समाज के आराध्य स्तंभ जैतखांभ में प्रणाम करने पहुंचे और नारियल भी चढ़ाया। भाजयुमो प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस भी साथ में आए हैं। भीषण गर्मी के बाद भी युवाओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।

प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ छत्तीसगढ़ी परंपरा से स्वागत किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वे वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में पूजा अर्चना कीऔर फिर सीधे नालंदा लायब्रेरी पहुंच कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से चर्चा की। इस दौरान पीएससी के घोषित नतीजे और प्रक्रिया की जानकारी ली। उनके साथ सांसद सुनील सोनी भी रहे।

इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा वे सरकार से पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच करने की मांग करते हैं।  सूर्या ने कहा कि छत्तीसगढ़ का ये पीएससी घोटाला देश के सबसे चर्चित घोटालों में से एक है। जिसके खिलाफ आज हम प्रदर्शन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ ये अन्याय है, ये घोर आपातकाल है। चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत एंटी इनकम्बेंसी है।

युवाओं को चुनाव में मौका देने को लेकर तेजस्वी ने कहा कि भाजपा और शीर्ष नेतृत्व इसके ऊपर निर्णय लेंगे। पूरे देश में भाजपा अकेली पार्टी है जो राजनीति में युवाओं को प्रोत्साहित करती है। जो युवा राजनीतिक बैकग्राउंड से नहीं आते हैं ऐसे नौजवानों को भी मौका देकर आगे बढ़ाती है। उत्तर प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक के हर चुनाव में भाजपा युवा मोर्चा के कई सारे कार्यकर्ताओं को चुनाव में मौका दिया गया। छत्तीसगढ़ में भी ऐसे युवा मैदान में नजर आएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related