CG ELECTION WATCH : BJP की दूसरी लिस्ट तैयार ! सांसदों को मैदान में उतारेगी भाजपा, आज शाम तक सूची ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ELECTION WATCH: BJP’s list ready for Chhattisgarh! BJP will field MPs, list till today evening..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल तो बज चुका हैं लेकिन पार्टियां प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने के लिए काफी समय लगा रही हैं। वही, बार-बार मंथन के कारण अंदरूनी कलह का भी अंदाजा लगाया जा रहा हैं। भाजपा ने पहली सूची काफी पहले ही जारी कर दी थी लेकिन कांग्रेस अभी मंथन में लगी हैं।

वही, रविवार को दिल्ली में पीएम मोदी की मौजूदगी में केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ से रमन सिंह भी शामिल हुए हैं। इस मीटिंग के बाद अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि भाजपा की दूसरी लिस्ट आज या कल में जारी कर दी जाएगी।

जैसा कि आप जानते हैं अन्य खबरों के साथ चुनावी खबरों में भी सबसे आगे रहने वाले खबर चालीसा आपको पक्की खबर बताता हैं। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिल रही हैं कि भाजपा के दो सांसदों को टिकट दिया जा सकता हैं। रेणुका सिंह और केंद्रीय मंत्री गोमती सहाय दोनों महिलाओं का दुर्ग से नाम सामने आया हैं। वही, रायपुर उत्तर से आश्चर्यजनक तरीके से पुरंदर मिश्रा का नाम सामने आया हैं।

इसके साथ ही महासमुंद से एक साधारण कार्यकर्ता सिंह को टिकट देने के संकेत मिल रहे हैं। वही भाजपा के सभी वर्तमान विधायकों को टिकट देने पर सहमति बनी हैं, जिसमें बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर सहित सभी विधायकों का नाम शामिल हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के तीनों महामंत्री को टिकट मिलने के संकेत हैं।

केदार कश्यप को नारायणपुर, विजय शर्मा को कवर्धा, फिल्मी कलाकार अनुज शर्मा को धरसीवा, रायपुर ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष टांकेश्वर वर्मा को टिकट मिलेगा। वही बलौदा बाजार हारे हुए नेताओं में राजेश मूडत को रायपुर पश्चिम से और बिलासपुर से अमर अग्रवाल के नाम फाइनल होने के संकेत हैं। वही रायपुर ग्रामीण विधानसभा से साहू को देने पर सहमति बनी हैं। बसना विधानसभा से संपत अग्रवाल के नाम पर सहमति के संकेत हैं। वही छत्तीसगढ़ भाजपा में टिकट वितरण के लिए रमन सिंह की चली हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...