CG CORONA UPDATE: 12 Corona patients found in Chhattisgarh in 24 hours
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब लगातार कोरोना के मरीज सामने आ रहे है। कोरोना के बढ़ते मामले ने प्रदेश की जनता के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में कोरोना के 12 मरीज पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में शनिवार को 2981 सैंपलों की जांच की गई जिनमें 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
सबसे ज्यादा रायपुर से 4 कोरोना के मरीज मिले है। वहीं बिलासपुर और रायगढ़ से 2-2, दुर्ग, महासमुन्द, कोरिया और बीजापुर 1-1 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 88 है।
