CG Congress Protest: Congress lays siege to Zone No. 7 over the dismal state of water supply, electricity, and damaged roads.
CG CONGRESS PROTEST: आज रामनगर क्षेत्र के सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं संत रामदास वार्ड के नागरिकों ने क्षेत्र के कांग्रेस जनों के साथ जोन क्रमांक 7 का प्रदर्शन कर घेराव किया ।
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में कांग्रेस जन एवं नागरिक शामिल हुए ।
रामनगर क्षेत्र के नागरिक मूलभूत सफ़ाई , पानी , बिजली एवं क्षतिग्रस्त सड़को की बदहाल हालत को ले कर आक्रोशित थे ।
रामनगर के भारत नगर लक्ष्मण नगर गोकुल नगर कृष्णा नगर बाजार पारा आदि क्षेत्रों में लगातार जल भराव से लोग परेशान थे । खालबाड़ा कैनाल रोड एवं रामनगर कोटा कैनाल रोड दोनों मार्ग के नीचे बने चैम्बर सफाई के अभाव में ओवरफ्लो हो कर बह रहे है जिससे गंदा पानी लोगो के घरों घुस रहा है और गंभीर बीमारी होने की आशंका है ।
नागरिकों का आक्रोश एम आई सी सदस्य भोलाराम साहू की निष्क्रियता एवं समस्याओं के प्रति उदासीनता के प्रति ज़्यादा थी । नगर निगम के नगर निवेश विभाग की अवैध वसूली की भी शिकायत लोगो ने की एवं छोटे छोटे मकान दुकान बनाने वालो से हजारों रुपए की अवैध वसूली पार्षद भोला राम साहू एवं उनके साथियों द्वारा किए जाने का आरोप लगाया ।
आज जोन 7 आयुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शनकारीयों ने पहुँच कर बेरिकेटिंग कर रोकने का प्रयास करने वाले पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के खिलाफ 2 घंटे नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया ।
प्रदर्शन के दौरान नव नियुक्त जोन आयुक्त तृप्ति पाणिग्रही ने प्रदर्शनकारियों से कार्यालय में बैठ कर सभी समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की और जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया । उन्होंने सड़क बिजली पानी की सभी समस्याओं को स्वयं आ कर समाधान कराने का आश्वासन दिया ।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुआमर शंकर मेनन ने नगर निगम की चरमराई व्यवस्था के लिए महापौर और उनकी परिषद को जिम्मेदार बताया । ९ इंजिन की सरकार होने के बाद भी पूरा शहर नगर निगम की नाकामी से त्रस्त हो चुका है । पार्षद , जोन अध्यक्ष , एम आई सी अध्यक्ष महापौर विधायक राज्य के नगरीय मंत्री मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री एवं प्रधानमंत्री सभी बीजेपी के होने के बाद भी सभी ७० वार्ड में लोग नगर निगम की समस्याओं से अराजकता के माहौल में जी रहे है । नगर निगम सिर्फ टैक्स वसूली का माध्यम बना हुआ है । आम जनों के समस्याओं के प्रति अपनी जवाबदेही से भाग रहे है । कल बुलायी गई सामान्य सभा को भी महापौर और उनकी परिषद एवं कई इंजिन की सरकार की विफलता का कारण है क्युकी महापौर अपने सरकार अपने अधिकारी और अपने पार्षदों के सामने ही असहाय दिख रही है । चारों विधायक अपने अपने क्षेत्रों में जोन को अपने हिसाब से चला कर पूरी व्यवस्था को बर्बाद कर रहे है जिसकी शिकायत बीजेपी के पार्षद अपने ही विधायक के ख़िलाफ़ सामान्य सभा में बोल कर कल आरोप लगा चुके है जो बीजेपी के अंदर की गुटबाजी उजागर करती है ।
पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने नगर निगम में विधायक राजेश मुनत के हस्तक्षेप के कारण पूरे पश्चिम के वार्डो में लोगो को परेशान करने का आरोप लगाया है । कांग्रेस के समय के स्वीकृत कार्यो को ही अभी तक ना करा पाने का आरोप लगाया है ।
प्रदर्शन के बाद १५ दिन का अल्टीमेटम दिया गया है एवं अगर समस्याओं का निदान नहींहुआ तो निगम मुख्यालय के साथ ही विधायक राजेश मुन्नत के बंगले का भी घेराव किया जाएगा । प्रदर्शन के दौरान पूर्व पार्षद मणिराम साहू , संतोष साहू देवकुमार साहू ईश्वरी नामदेव , भगवत साहू , अरविंद त्रेहान, हेमू रति तोरण साहू रतन डोंगरे सुनील चौहान कृष्णा शर्मा अजीत जगत सुरेश जैन मुकेश कुकरेजा जीवन आदि शामिल थे ।
