CG BREAKING : 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे छात्र को हाईवा ने कुचला

Date:

CG BREAKING : Highwa crushed the student going to take 10th board exam

सक्ती। सक्ती जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र को हाईवा ने चपेट में लेकर कुचल दिया। दुर्घटना में छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, वही इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

पूरा घटनाक्रम मालखरौदा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि आज सुबह के वक्त शक्ती में रहने वाला छात्र परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुआ था। छात्र परीक्षा केंद्र पहुंचता उससे पहले ही उसे तेज रफ्तार हाईवा ने चपेट में लेकर कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में छात्र के कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह से पहियों के नीचे आने के कारण बुरी तरह से कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वही इस हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया हैं।

थाना प्रभारी ललित चंद्रा से घटना की जानकारी चाही गयी, लेकिन उन्होने बताया कि छात्र के शव को उठाकर पीएम के लिए भिजवाया गया हैं। नाराज स्थानीय लोगों द्वारा चक्काजाम कर दिया गया हैं। जिससे मृतक छात्र की जानकारी नही ली जा सकी हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related