CG BREAKING : रुद्री बैराज में तैरती मिली युवक की लाश, परिजनों का यह शक …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Dead body of young man found floating in Rudri barrage …

दीपक साहू/धमतरी। धमतरी से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां पर रुद्री बैराज के पानी में शहर केसं भ्रांत परिवार के युवक की लाश तैरती मिली हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक सोमवार दोपहर से गायब हुआ था। वही, पोस्ट ऑफिस में बड़े एजेंट के रूप में कार्य करता था। बीती रात कुछ लोगों ने रुद्री बैराज के गेट नंबर 09 पर युवक की जूपिटर देख उसके बाद पानी में तैरती हुई चप्पल भी दिखी।

खबर है कि शहर के युवक ने बीते शाम ही रुद्री बैराज में छलांग लगाया था, जिसका शव आज सुबह बैराज में तैरते देखा। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बैराज से बाहर निकाल लिया है। प्रथम दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।

बैराज में पुल के ऊपर उसकी स्कूटी जुपिटर भी खड़ी मिली है। इससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अपनी स्कूटी जुपिटर से गया और वहां पर छलांग लगा दी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस विवेचना कर रही है।

वास्तविकता का खुलासा पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो पाएगा। मृतक की पहचान उसके परिजनों ने उत्सव तन्ना उम्र 37 वर्ष शहर के गुजराती कॉलोनी के रूप में हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

FCRA NEW RULES : NGOs पर केंद्र की नई सख्ती!

FCRA NEW RULES : Centre's new strictness on NGOs! रायपुर।...

CHHATTISGARH : NIA कोर्ट से 4 आरोपियों को बेल!

CHHATTISGARH : NIA court grants bail to 4 accused! बिलासपुर....