AMBIKAPUR MEDICAL COLLEGE : Leave government duty and go for private practice!
अंबिकापुर. अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि कई सरकारी डॉक्टर अस्पताल में मरीजों को छोड़कर निजी अस्पतालों में ड्यूटी कर रहे हैं। मामला सामने आते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ गया है।
MEAT MUTTON SALE BAN : 29 जून को रायपुर में मीट बंद!
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम ने पत्र जारी कर साफ कहा है कि कुछ डॉक्टर OPD और IPD की जिम्मेदारी निभाने के बजाय निजी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं। इससे सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डीन ने इस मामले की जानकारी सरगुजा कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेज दी है। चेतावनी के बावजूद सुधार नहीं होने पर अब संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
CG MONSOON UPDATE : गर्मी का खेल खत्म! अगले 48 घंटे बारिश के आसार
सबसे गंभीर आरोप यह भी है कि कुछ डॉक्टर सरकारी अस्पताल में आए मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर कर रहे हैं और फिर वहीं उनका इलाज कर रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी सख्ती बढ़ा दी है।
CMHO ने जिले के निजी अस्पतालों से शपथ पत्र मांगा है कि उनके यहां कोई भी सरकारी डॉक्टर फुल टाइम, पार्ट टाइम या ऑन-कॉल प्रैक्टिस नहीं करेगा। अगर जांच में ऐसा पाया गया तो अस्पताल का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है और आयुष्मान योजना के तहत मरीज भर्ती करने का अधिकार भी खत्म हो सकता है।
अब इस पूरे मामले पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।
