CG BREAKING : सीएम ने पटवारी को किया सस्पेंड, इस बात की हुई शिकायत ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: CM suspends Patwari, complaint about this ..

कोरबा। जिले के तिवरता (हरदी बाजार) के किसान रमेश कुमार जांगड़े ने वन अधिकार पट्टा अब तक नहीं मिलने की बात भेंट मुलाकात में सीएम भूपेश से कही। उन्होंने बताया कि विशेष ग्राम सभा में तीन पीढ़ी से भूमि पर काबिज होने का साक्ष्य सिद्ध हो गया है, इसके बावजूद भी पट्टा नहीं मिला। उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री ने कल तक उन्हें वन अधिकार पट्टा देने के अधिकारियों को निर्देश दिए और पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

दरअसल, मुख्यमंत्री बघेल आज कोरबा जिले के नोनबिर्रा पहुंचने पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं आमजनों ने पुष्प गुच्छ, गुलदस्ता भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। साथी ग्रामीणों ने तेंदू फल और सूत धागा के माला पहनाकर मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन किया। साथ ही हेलीपैड पर ग्राम रेंकी के ग्रामीणों ने करमा नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पारंपरिक धुन और मांदर की थाप पर करमा नृत्य ने मुख्यमंत्री बघेल का मन मोह लिया।

मुख्यमंत्री के स्वागत में भारी संख्या में ग्रामीणजन हेलीपैड पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी जनता का स्वागत स्वीकार करते हुए सभी का अभिवादन किया। जनजाति सदस्यों द्वारा खुशी के अवसर पर करमा नाच किया जाता है। आदिवासी संस्कृति की विशेष पहचान करमा नृत्य जनजाति सदस्यों द्वारा फसल कटाई की खुशी और त्योहारों पर किए जाने वाला विशेष नृत्य है।

भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री द्वारा जाति प्रमाण पत्र के बारे में पूछे जाने पर आरती चौहान, उर्तला ने बताया कि उसका सर्टिफिकेट नहीं मिल पा रहा, इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रकरण को देखकर जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

राशन कार्ड बनने के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर छीर पानी की रहने वाली सुनीता ने बताया कि खाद्यान्न योजना के अंतर्गत पर्याप्त राशन मिल रहा है। मुफ्त में नमक भी मिल रहा है। सुनीता ने गैस के दाम कम करने की बात कही, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस के दाम केंद्र सरकार तय करती है। सुनीता ने मुख्यमंत्री से गांव के आंगनबाड़ी में मितानिन न होने की जानकारी देते हुए मितानिन पदस्थ करने का आग्रह किया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : दिवाली से पहले DA एरियर की मांग तेज!

CHHATTISGARH : Demand for DA arrears intensifies before Diwali! रायपुर।...

SUKHBIR SINGH BADAL STATEMENT : अकाली दल-BJP की फिर बनेगी जोड़ी?

SUKHBIR SINGH BADAL STATEMENT : Will the Akali Dal-BJP...

ELECTION UPDATE : MLC चुनाव में EVM क्यों नहीं?

ELECTION UPDATE : Why no EVM in MLC elections? रायपुर,...